पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अक्सर ही अंग्रेजी भाषा पर कमजोर पकड़ के कारण ट्रोलिंग होती है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियों वायरल हुए हैं जिसमें पाक खिलाड़ी टूटी फूटी इंग्लिश बोलते नज़र आए। ऐसे ही एक दिग्गज खिलाड़ी थे सईद अजमल जिनको अपने सक्सेसफुल करियर के बावजूद कमजोर इंग्लिश की वजह है अपमान रहना पड़ा। लेकिन अब इस महान स्पिनर ने दिल खोलकर अपनी बात रखी है। सईद अजमल ने क्रिकेट और इंग्लिश भाषा को जोड़ने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Advertisement

एक इंटरव्यू के दौरान सईद अजमल से सवाल किया गया कि एक खिलाड़ी को इंग्लिश बोलना आना आपके अनुसार कितना जरूरी है? इस सवाल का जवाब देते हुए वह बोले।, 'देखें मुझे इंग्लिश नहीं आती। जब मैं परफ़ॉर्मर था, वर्ल्ड नंबर 1 बना तब मुझे कई लोगों ने कहा इंग्लिश बोल ले। मैंने कहा, भईया मेरी मर्जी, मैं इंग्लिश नहीं बोलूंगा, अगर आपको मेरी मदर लैंग्वेज में इंटरव्यू करना है तो करो। मैं शर्मिला नहीं हूं और ना ही होना चाहिए। हमें इंग्लिश नहीं आती, लेकिन जो हम कर रहे हैं वो पूरी दुनिया देख रही है।'

Advertisement

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आगे कहा, 'जो हम कर रहे है वो कोई आम बन्दा नहीं कर रहा है। वर्ल्ड नंबर 1 का मतलब है पूरी दुनिया में वर्ल्ड नंबर वन। इसलिए दुनिया को आना चाहिए, उसे दुनिया के पास नहीं जाना चाहिए। और इंग्लिश लैंग्वेज, आई हेट देट वर्ड। क्योंकि अगर आपको इंग्लिश नहीं आती तो आप बुरे हैं और अगर आती है तो आप सबसे अच्छे हैं। वाह यार।'

सईद अजमल ने यह साफ किया है इंग्लिश और क्रिकेट का कोई संबंध नहीं है। वह बोले, 'आपका करियर है वो दुनिया का सबसे अच्छा है। जो आपकी जुबान है  ये मीठी जुबान, ये ऐसी चीज है जिससे आप अच्छा भी काम के सकते हैं और बुरा भी। आप क्रिकेट को इंग्लिश से क्यों जोड़ रहे हो।' बता दें कि सईद अजमल ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 447 विकेट चटकाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 35 मैचों में 178, वनडे में 113 मैचों में 184 और टी20 इंटरनेशनल में 64 मैच खेलकर कुल 85 विकेट अपने नाम किये।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार