Sahibzada Farhan Century: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने बुधवार, 18 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 35वें मुकाबले नामीबिया (PAK vs NAM) के खिलाफ सेंचुरी ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए 58 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली। खास बात ये है कि इसी के साथ साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ दूसरे शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

इस टूर्नामेंट में 12 साल बाद किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले अहमद शहजाद ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में मीरपुर के मैदान पर बांग्लादेश के सामने नाबाद 111 रनों की इनिंग खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया था। 

बताते चलें कि T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बाबर आज़म, जिनके नाम इस फॉर्मेट में तीन शतक हैं, वो भी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए शतक नहीं बना पाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अहमद शहजाद और साहिबजादा फरहान के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, इंग्लैंड के जोस बटलर, इंग्लैंड के ही एलेक्स हेल्स, श्रीलंका के महेला जयवर्धने, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम, श्रीलंका के पथुम निसांका, न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स, भारत के सुरेश रैना, साउथ अफ्रीका के राइली रूसो, कनाडा के युवराज कामरा और बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने ही ये कारनामा किया है। क्रिस गेल के नाम टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक दर्ज हैं।

बता करें अगर इस मुकाबले की तो पाकिस्तान ने नामीबिया के सामने जीत हासिल करने के लिए पूरे 200 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए वो खबर लिखे जाने तक अपने शुरुआती 4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 32 रन बना चुके हैं। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफय, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक।

Also Read: LIVE Cricket Score

नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार