आईपीएल में गुजरात टाइटंस के ओपनर्स साईं सुदर्शन और शुभमन गिल ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दोनों ने शतकीय साझेदारी कर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग पार्टनरशिप करने वाली जोड़ियों की खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली।

Advertisement

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन और शुभमन गिल लगातार अपनी शानदार बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार (9 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में इस जोड़ी ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया।

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 66 गेंदों में 118 रन जोड़ दिए और राजस्थान के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। शुभमन गिल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं साईं सुदर्शन ने भी शानदार बल्लेबाजी कर 36 गेंदों में 55 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

इस शतकीय साझेदारी के साथ गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने आईपीएल इतिहास में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में बराबरी कर ली है। अब इस जोड़ी के नाम 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारियां हो चुकी हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारियां:

  • डेविड वॉर्नर और शिखर धवन (SRH) – 6 शतकीय साझेदारियां
  • अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड (SRH) – 6 शतकीय साझेदारियां
  • शुभमन गिल और साईं सुदर्शन (GT) – 6 शतकीय साझेदारियां
  • डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो (SRH) – 5 शतकीय साझेदारियां
  • फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (RCB) – 5 शतकीय साझेदारियां
Also Read: LIVE Cricket Score

इतना ही नहीं, इस दौरान गिल और सुदर्शन ने आईपीएल में अपनी साझेदारी के 2500 रन भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल इतिहास की पहली भारतीय जोड़ी बन गई है जिसने 2500 साझेदारी रन का आंकड़ा छुआ है। इस लिस्ट में अब सिर्फ विराट कोहली-एबी डिविलियर्स (3123 रन) और विराट कोहली-क्रिस गेल (2787 रन) की जोड़ियां ही उनसे आगे हैं। 

Advertisement

आपको बता दें दोनों ने सिर्फ 43 पारियों में 2500 साझेदारी रन पूरे कर लिए हैं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज है। वहीं दुनिया भर की टी20 क्रिकेट में यह दूसरी सबसे तेज उपलब्धि है। उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट जोड़ी डेनियल बेल-ड्रमंड और जो डेनली हैं, जिन्होंने 41 पारियों में यह कारनामा किया था।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार