Sai Sudharsan Record: आईपीएल 2026 के मुकाबले में भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे इस बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार (24 अप्रैल) को खेले जा रहे इस मैच में सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 76 गेंदों में 128 रन की मजबूत साझेदारी हुई। साईं सुदर्शन ने इस दौरान अपनी शानदार फॉर्म दिखाते हुए 57 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

इस शतक के साथ ही साईं सुदर्शन ने एक बड़ा इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में लगातार तीन सीजन (2024, 2025 और 2026) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। दुनिया में उनसे पहले सिर्फ वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ही यह कारनामा कर पाए थे। क्रिस गेल ने 2011, 2012 और 2013 में लगातार तीन आईपीएल सीजन में शतक जड़े थे, जबकि अब साईं सुदर्शन ने भी उसी खास क्लब में अपनी जगह बना ली है।

लगातार 3 IPL सीजन में शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

  • क्रिस गेल – 2011, 2012, 2013
  • साईं सुदर्शन – 2024, 2025, 2026
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो साईं सुदर्शन की इस शानदार पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए इसके अलावा शुभमन गिल (32) जोस बटलर (25) ने भी अहम रन जोड़े।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार