IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (4 अगस्त) को श्रीलंका पहुंच चुकी है, जहां उसे 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन इस दौरे से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं अब युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) की फिटनेस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक साईं सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हुए हैं। वह फिलहाल अपने पैर के अंगूठे (टो) की चोट से उबर रहे हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सुदर्शन को अभी तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम से पूरी तरह फिट होने की मंजूरी नहीं मिली है। इसी वजह से वह टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे। हालांकि बोर्ड की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

टीम इंडिया को पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के अनकैप्ड तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है।

भारत को टेस्ट सीरीज से पहले 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है। इसके बाद पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर होगा।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की है और श्रीलंका ए दौरे पर भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी भारत के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर सुदर्शन समय रहते फिट नहीं हो पाते हैं, तो देवदत्त पडिक्कल उनके स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं। अब सबकी नजर बीसीसीआई की मेडिकल अपडेट पर रहेगी कि साईं सुदर्शन कब टीम के साथ जुड़ते हैं और पहले टेस्ट तक पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार