India vs England 1st Test Leeds: भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उनका डेब्यू टेस्ट मैच है औऱ वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में खेलने वाले 317वें खिलाड़ी बने हैं। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे सुदर्शन ने 4 गेंदों का सामना किया और 0 पर आउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

सुदर्शन इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू करते हुए 0 पर आउट होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 1946 में चंदू सरवटे, 1952 में गुलाबराय रामचंद औऱ 2002 में पार्थिव पटेल इंग्लैंड में डेब्यू करते हुए पहली पारी में 0 पर आउट हुए थे। 

Advertisement

इंग्लैंड में डेब्यू टेस्ट पारी में 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी

चंदू सरवटे- बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर (1946)

गुलाबराय रामचंद- बनाम इंग्लैंड, लीड्स (1952)

पार्थिव पटेल- बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम (2002)

Advertisement

साईं सुदर्शन- बनाम इंग्लैंड, लीड्स (2025)

बता दें कि सुदर्शन अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में अभी तक खेली गई 50 पारियों में 6 बार 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही। केएल राहुल (42 रन) और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 127 रन, यशस्वी जायसवाल ने 101 रन औऱ उप-कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार