Pakistan vs Bangladesh 1st Test:  पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। बारिश औऱ मैदान गिला होने के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ और 41 ओवर का खेल ही हो सका। 

Advertisement

पहले दिन का खेल खत्म होने तक सऊद शकील ( 92 गेंदों में नाबाद 57 रन) और मोहम्मद रिजवान (31 गेंदों में 24 रन) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही औऱ 16 रन के कुल स्कोर तक अब्दुल्ला शफीक (2), कप्तान शान मसूद (6) औऱ बाबर आजम (2) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सईम अयूब ने सऊद शकील के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। 

अयूब ने 98 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का जड़ा। इसके बाद शकील और रिजवान के बीच पांचवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

बांग्लादेश के लिए पहली पारी मे अभी तक शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), साकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, रॉयलन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शाहजाद, मोहम्मद अली। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार