वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। पहली पारी में  230 रनों पर ऑलआउट होने के बाद पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को भी सिर्फ 137 रनों पर ऑलआउट कर दिया और पहली पारी के आधार पर 93 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान ने नौमान अली के साथ मिलकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा दीं। कप्तान शान मसूद ने पहले ओवर में ही साजिद खान को मैदान में उतार दिया और इसके बाद तो वेस्टइंडीज के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरना शुरू हो गए।  इस स्पिन गेंदबाज़ ने शुरुआत में 4 विकेट चटकाए लेकिन सबसे खास बात कावेम हॉज को आउट करने के लिए उन्होंने एक शानदार कैच लपका।

Advertisement

साजिद खान ने हॉज को कॉट एंड बोल्ड करके अपनी टीम को एक और सफलता दिलाई। ये कैच साजिद के लिए बहुत मुश्किल था लेकिन साजिद ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से गज़ब का कैच लपका। उनके इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। 

इससे पहले पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 157 गेंदों में 84 रन औऱ मोहम्मद रिवजान ने 133 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की। जब दोनों बल्लेबाजी करने आए थे तो पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 46 रन था। मेजबान टीम के सात बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हो गए। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वॉरिकन  और जेडन सील्स ने 3-3 विकेट, केविन सिंक्लेयर ने 2 विकेट और गुडाकेश मोती ने 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार