पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए भारतीय टीम के भविष्य के ऊपर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

बट्ट ने अपने वीडियो में उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो विराट कोहली के बाद भारतीय टीम की बागडोर संभाल सकता है। पूर्व बल्लेबाज के अनुसार वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत है।

Advertisement

सलमान बट्ट की माने तो आईपीएल में श्रेयस अय्यर की जगह कप्तानी मिलने पर पंत ने जिस तरह से टीम को चलाया वो काबिलेतारीफ था। उनके अनुसार बीसीसीआई भी  इस बात पर जरूर ध्यान दे रही होगी कि पंत ने कितने शानदार तरीके से टीम को चलाया है।

पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कहा, " मैं उनके घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं जानता लेकिन मैंने आईपीएल में देखा है कि अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें कप्तानी सौंपी है तो क्रिकेट बोर्ड के पास भविष्य को लेकर कोई प्लान जरूर होगा। कोहली अभी भी युवा है और वो आने वाले 8-9 सालों तक कही नहीं जाएंगे।"

बट्ट ने अपनी इस वीडियो में भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के बारे में भी तारीफ की है और कहा कि रोहित एक बेहतरीन कप्तान है। बट्ट ने कहा कि वो जिस तरह से प्लान बनाते है और चीजों को चलाते है वो काबिलेतारिफ है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार