आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले एक ऐसी खबर आई जिसने क्रिकेट जगत को सुन्न करके रख दिया। वेस्टइंडीज के लिमिटेड ओवर्स कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया।

Advertisement

उनकी रिटायरमेंट की खबर सुनकर उनके फैंस निराश हैं लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने एक ऐसा बयान दिया है जो पोलार्ड के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। सलमान का मानना है कि पोलार्ड तो पहले ही रिटायर हो चुके थे और उनका रिटायर होना कोई न्यूज़ नहीं है। 

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बट्ट ने कहा, 'वो पहले ही रिटायर्ड थे, कभी-कभी तो खेलते थे। लीग क्रिकेट खेलते थे ज्यादा। वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि वहां सब आज़ाद हैं। कोई पॉलिसी नहीं है जिसका जो दिल करता है वो वही कर रहा है। सब अपनी मर्जी के मालिक हैं। पोलार्ड 80% तो लीग में खेलते थे और थोड़ा सा वो वेस्टइंडीज के लिए खेलते थे और अगर वो अब भी नहीं खेलेंगे तो कोई और लीग में खेल लेंगे। मुझे नहीं लगता कि ये कोई न्यूूज़ है, ये कोई न्यूज़ नहीं है।'

बट्ट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है और फैंस उनको जमकर लताड़ भी लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पोलार्ड अब वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए नहीं दिखेंगे जिससे फैंस काफी निराश हैं। पोलार्ड ने 15 सालों तक टी-20 और वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम को रिप्रजेंट किया और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके अपनी रिटायरमेंट का ऐलान किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार