एशिया कप 2022 की शुरुआत से पहले ही पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लग चुका है। स्टार तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाहीन के बाहर होने के बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा। अफरीदी के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर मोहम्मद आमिर का नाम भी ट्रेंड करने लगा और खुद आमिर भी हैरान रह गए कि आखिर उनका नाम क्यों ट्रेंड कर रहा है।

Advertisement

कई फैंस मांग करने लगे कि शाहीन की रिप्लेसमेंट के रूप में मोहम्मद आमिर को एशिया कप की टीम में शामिल किया जाना चाहिए लेकिन क्या ये मुमकिन है? अब इस सवाल का जवाब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने दिया है। बट्ट को एक फैन ने सवाल पूछा कि क्या मोहम्मद आमिर को एशिया कप की टीम में शामिल किया जा सकता है या नहीं?

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए सलमान ने कहा, 'आमिर कैसे रिप्लेसमेंट हो सकते हैं? आमिर एक रिटायर्ड प्लेयर हैं। ये जो प्रोफेशनल फील्ड है ना, इसमें दिल्लगी नहीं होती कि यार ये मुझे बहुत अच्छा लगता है इसे खिला दो। वो एक रिटायर्ड प्लेयर है भाई, उसने कोई कम्पेटिटिव क्रिकेट भी नहीं खेली है। हां, वो इधर-उधर लीग क्रिकेट खेलता रहता है। वो अच्छा बॉलर है, इसमें कोई शक नहीं है लेकिन उन्होंने तो अपनी रिटायरमेंट ही वापस नहीं ली हुई। तो जो चीज़ हो नहीं सकती उस पर क्या दिमाग लगाना।'

सलमान के जवाब से ज़ाहिर है कि मोहम्मद आमिर को अगर पाकिस्तान के लिए दोबारा क्रिकेट खेलना है तो सबसे पहले उन्हें अपनी रिटायरमेंट वापस लेनी होगी और इस बात का होना फिलहाल मुश्किल नजर आता है ऐसे में मोहम्मद आमिर का एशिया कप में खेलना तो दूर वो पाकिस्तान के लिए भविष्य में दोबारा खेल पाएं, ऐसा होना फिलहाल दूर की कौड़ी नजर आता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार