टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच जिम्बाब्वे टीम को बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह अब टीम में एक युवा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ को शामिल किया गया है, जो इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन के भाई हैं। चोट के चलते यह बदलाव किया गया है और आईसीसी से इसकी आधिकारिक मंजूरी भी मिल चुकी है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी 40 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब स्क्वाड में बेन करन को शामिल किया गया है।

Advertisement

दरअसल, ओमान के खिलाफ मुकाबले के दौरान रन चेज़ करते वक्त ब्रेंडन टेलर रनिंग के दौरान असहज नजर आए और 30 गेंदों में 31 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। बाद में जांच में सामने आया कि उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट है, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने खुद इस खबर की पुष्टि की थी। इसके बाद आईसीसी ने बेन करन को आधिकारिक तौर पर टेलर के रिप्लेसमेंट के तौर पर मंजूरी दे दी। 29 बर्षीय बेन करन इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन और टॉम करन के भाई हैं और अब पहली बार वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा बने हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि बेन करन ने अब तक जिम्बाब्वे के लिए कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 16 मैचों में कुल 835 रन बनाए हैं। ऐसे में र सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि बेन करन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार