IPL 2024 के ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमें अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट दुनिया के सामने रख चुकी है। कई टीमों ने अपने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद कई टीमें ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बैक किया है। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिनका पिछला सीजन बेहद खराब रहा फिर भी उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज नहीं किया गया है। शायद ये टीम की बड़ी गलती हो सकती है।

Advertisement

सैम करन (Sam Curran)

Advertisement

सैम करन पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर रिटेन किया है। वैसे तो करन एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं लेकिन पिछले सीजन वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही बुरी तरह फेल रहे थे। आईपीएल 2023 में सैम करन 14 मैचों में सिर्फ 276 रन और 10 विकेट चटका पाए थे। PBKS को उनसे काफी उम्मीदें थी, जिस वजह से उन्होंने करन पर 18.50 करोड़ रुपये की मोटी बोली लगाई थी। हाल ही में सैम करन वर्ल्ड कप में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए ऐसे में शायद अब इस इंग्लिश खिलाड़ी को 18.50 करोड़ की रकम पर रिटेन करना पंजाब किंग्स के लिए महंगा सौदा साबित हो सकता है।

 

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक बार फिर अपने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक पर भरोसा दिखाया है। कार्तिक को आरसीबी ने 5.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, लेकिन बीते सीजन में कार्तिक का प्रदर्शन देखने के बाद फैंस आरसीबी के फैसले की खूब आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, आईपीएल 2023 में कार्तिक आरसीबी के लिए 13 मैच खेलकर 11.67 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 140 रन बना पाए थे। इस दौरान उनके बैट से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था। दिनेश कार्तिक कोई भी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में शायद दिनेश कार्तिक को रिटेन करना बैंगलोर के लिए महंगा पड़ सकता है।

सुनील नारायण (Sunil Narine)

Advertisement

हमारी लिस्ट में सुनील नारायण भी शामिल हैं। दुनियाभर के बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी से नचाने वाले सुनील नारायण भी बीते समय में अपनी फॉर्म से जूझते नजर आए हैं। आईपीएल के पिछले तीन सीजन सुनील नारायण के लिए पूरी तरह ठंडे रहे। आईपीएल 2023 में उन्होंने पूरे 14 मुकाबले खेले जिसके दौरान वो सिर्फ 21 रन बना सके, वहीं उनके खाते में भी सिर्फ 11 ही विकेट आए।

Also Read: Live Score

इतना ही नहीं, साल 2021 और साल 2020 के आईपीएल टूर्नामेंट में भी नारायण का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। साल 2021 में उन्होंने 71 रन और 9 विकेट हासिल किये। वहीं साल 2020 में वह 62 रन और 16 विकेट ही चटका पाए थे। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं है कि केकेआर को नारायण की रिप्लेसमेंट खोजनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा ना करके शायद बड़ी गलती कर दी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार