Ajay Mandal Bowled Shubman Gill Video: शुभमन गिल (Shubman Gill) न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) खेल रहे हैं। वो छत्तीसगढ़ के खिलाफ हो रहे मुकाबले में पंजाब टीम का हिस्सा हैं। ये मुकाबला न्यू चंदीगढ़ के मैदान पर खेला जा रहा है जहां शुभमन गिल का फ्लॉप शो देखने को मिला। गिल महज़ 5 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें छत्तीसगढ़ के स्पिन गेंदबाज़ अजय मंडल (Ajay Mandal) ने बोल्ड करके पवेलियन भेजा।

ये घटना पंजाब की पहली पारी के 27वें ओवर में घटी। छत्तीसगढ़ के लिए बाएं हाथ के स्पिन अजय मंडल गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद राउंड द स्टंप से डिलीवर की और शुभमन गिल को फंसाया। उनकी गेंद पिच से टकराकर तेजी से गिल की तरफ गई। गिल डिफेंस करके उसे रोकना चाहते थे, लेकिन वो अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम रहे।

इसके बाद होना क्या था। अजय मंडल की गेंद बैट और पैड के बीच से निकली और सीधा मिडिल स्टंप्स से टकराई। तो ऐसे शुभमन गिल बोल्ड होकर  आउट हुए। आउट होने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। वो पूरी तरह दंग रह गए थे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

पंजाब की पहली पारी में शुभमन गिल के फ्लॉप होने के बाद अब भारतीय फैंस दूसरी पारी में उनके बैट से कुछ रन जरूर देखना चाहेंगे। शुभमन गिल को अपना आत्मविश्वास हासिल करने के लिए भी रन बनाने जरूरी है। बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक पंजाब की टीम अपनी पहली पारी में 38 ओवर खेलकर 94 रन बना चुकी है। उन्होंने अब तक तीन विकेट खोए हैं।

दोनों टीमें

पंजाब (प्लेइंग XI): प्रभसिमरन सिंह, शुभमन गिल, विहान मल्होत्रा, हरनूर सिंह, उदय सहारन (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), इमांजोत सिंह चहल, हरजस सिंह टंडन, हरप्रीत बराड़, उमेश यादव, गुरनूर बराड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

छत्तीसगढ़ (प्लेइंग XI): आयुष पांडे, सनिध्य हुर्कट, अमनदीप खरे, राहुल प्रधान (विकेटकीपर), आशुतोष सिंह, अजय जादव मंडल, विकल्प तिवारी, संजीत देसाई, संदीप वॉरियर (कप्तान), देव आदित्य सिंह, धर्मेंद्रसिंह जडेजा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार