Shubman gill bowled video: Cricket News & Match Updates
New Zealand टूर से पहले बुरी तरह फ्लॉप हुए Shubman Gill, Ranji Trophy के मैच में 1 रन पर हुए बोल्ड; देखें VIDEO
Ajay Mandal Bowled Shubman Gill Video: शुभमन गिल (Shubman Gill) न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) खेल रहे हैं। वो छत्तीसगढ़ के खिलाफ हो रहे मुकाबले में पंजाब टीम का हिस्सा हैं। ये मुकाबला न्यू चंदीगढ़ के मैदान पर खेला जा रहा है जहां शुभमन गिल का फ्लॉप शो देखने को मिला। गिल महज़ 5 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें छत्तीसगढ़ के स्पिन गेंदबाज़ अजय मंडल (Ajay Mandal) ने बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
ये घटना पंजाब की पहली पारी के 27वें ओवर में घटी। छत्तीसगढ़ के लिए बाएं हाथ के स्पिन अजय मंडल गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद राउंड द स्टंप से डिलीवर की और शुभमन गिल को फंसाया। उनकी गेंद पिच से टकराकर तेजी से गिल की तरफ गई। गिल डिफेंस करके उसे रोकना चाहते थे, लेकिन वो अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम रहे। Read More...
Related Cricket News for Shubman gill bowled video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago