Ajay Mandal Bowled Shubman Gill Video: शुभमन गिल (Shubman Gill) न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) खेल रहे हैं। वो छत्तीसगढ़ के खिलाफ हो रहे मुकाबले में पंजाब टीम का हिस्सा हैं। ये मुकाबला न्यू चंदीगढ़ के मैदान पर खेला जा रहा है जहां शुभमन गिल का फ्लॉप शो देखने को मिला। गिल महज़ 5 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें छत्तीसगढ़ के स्पिन गेंदबाज़ अजय मंडल (Ajay Mandal) ने बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
ये घटना पंजाब की पहली पारी के 27वें ओवर में घटी। छत्तीसगढ़ के लिए बाएं हाथ के स्पिन अजय मंडल गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद राउंड द स्टंप से डिलीवर की और शुभमन गिल को फंसाया। उनकी गेंद पिच से टकराकर तेजी से गिल की तरफ गई। गिल डिफेंस करके उसे रोकना चाहते थे, लेकिन वो अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम रहे।
इसके बाद होना क्या था। अजय मंडल की गेंद बैट और पैड के बीच से निकली और सीधा मिडिल स्टंप्स से टकराई। तो ऐसे शुभमन गिल बोल्ड होकर आउट हुए। आउट होने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। वो पूरी तरह दंग रह गए थे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।