जब से मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया है, तभी से इस फ्रेंचाईजी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है और हिटमैन के प्रति फैंस का प्यार और बढ़ गया है। हर स्टेडियम में फैंस रोहित को भरपूर समर्थन देते हुए दिख रहे हैं। ऐसा ही कुछ पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में हुए मैच के दौरान भी देखने को मिला जब फैंस ने लगातार मैच में रोहित शर्मा के समर्थन में नारे लगाए। 

Advertisement

इस समय एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पंजाब किंग्स की जर्सी पहने हुए सैम करन के हमशक्ल ने रोहित शर्मा के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सैम करन का ये हमशक्ल जैसे ही "मुंबई चा राजा" कहता है वैसे ही फैंस जवाब में "रोहित शर्मा" का नारा लगाना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अगर इस सीज़न की बात करें तो मुंबई का उनके नए कप्तान के अंडर प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। अभी तक खेले गए 7 मुकाबलों में मुंबई को 4 में हार मिली है जबकि सिर्फ 3 में जीत मिली है। जिन तीन मैचों में मुंबई जीता है उनमें रोहित का अहम योगदान रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक इस सीजन में शानदार फॉर्म दिखाते हुए सात मैचों में 49.50 की औसत से 297 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट उनके प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण रहा है और ये इस सीज़न में अपनाई गई उनकी आक्रामक मानसिकता को दर्शाता है। रोहित ने 164.08 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं।

Also Read: Live Score

फिलहाल बेशक मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं लेकिन ज्यादातर समय पांड्या दबाव में नजर आए हैं और जब-जब वो दबाव में दिखे हैं हमेशा रोहित को कप्तानी करते हुए देखा गया है। इस बात का उदाहरण हमें पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी देखने को मिला क्योंकि जिस तरह से आशुतोष शर्मा गेंदबाजों को कूट रहे थे हार्दिक पांड्या ने सरेंडर कर दिया था और फिर रोहित शर्मा कप्तान की भूमिका में नजर आए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार