भारत ने दिल की धड़कन रोक देने वाले तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवरों में 329 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने अपने 6 विकेट 168 रनों पर ही गवां दिए थे। लेकिन इसके बाद 22 साल के सैम कुरेन (Sam Curran) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अन्य निचेल क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर इंग्लैंड को लक्ष्य के बेहद करीब लेकर गए लेकिन जीत की दहलीज पार नहीं करवा सके।

Advertisement

कुरेन ने 83 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 95 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

एक वनडे मैच में आठवें नंबर पर किसी भी खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने ही जून 2016 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 95 रनों की पारी खेली थी। वहीं नाथन कूल्टर-नाइल ने जून 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन बनाए थे।

इंग्लैंड भले ही यह मुकाबला हार गई हो लेकर कुरेन को उनकी एतेहासिक पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार