आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज़ों ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। हालांकि, इस दौरान दो भाईयों के बीच एक अलग ही लड़ाई देखने को मिली।

Advertisement

जी हां, चेन्नई के लिए खेल रहे सैम कुरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे अपने भाई टॉम कुरेन की जमकर धुनाई करते हुए एक ही ओवर में 22 रन लूट लिए। इस दौरान सैम ने अपने भाई के 19वें ओवर में दो छक्के और एक चौके समेत कुल 22 रन लूटे।

Advertisement

अपने भाई के हाथों मार खाने के बाद टॉम काफी निराश दिखे लेकिन चेन्नई के फैंस उनकी धुनाई से काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों भाईयों को लेकर काफी मीम्स बन रहे हैं और कई फैंस तो कई मज़ेदार मीम्स शेयर करते हुए कह रहे हैं कि छोटे भाई ने बड़े भाई का करियर तबाह कर दिया।

हालांकि, अपने आखिरी ओवर में सैम का शिकार बनने से पहले टॉम कुरेन शानदार गेंदबाज़ी कर रहे थे। लेकिन अपने भाई से चौके और छक्के खाने के बाद उनके आंकड़े किसी भी गेंदबाज़ को पसंद नहीं आएंगे। टॉम ने अपने 4 ओवरों में 40 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार