आईपीएल के 13वें सीजन के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आलराउंडर सैम कुरैन की तारीफ की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया।

Advertisement

सैम ने बल्लेबाजी में 21 गेंदों पर 31 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया और तीन ओवर में 18 रन देकर एक विकेट चटकाए।

Advertisement

धोनी ने मैच के बाद कहा, "वह एक संपूर्ण क्रिकेटर हैं। आपको एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर चाहिए होता है। वह गेंद को अच्छी तरह हिट करते हैं, वह बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं, स्पिनर्स को भी अच्छा खेल सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "वह आपको तेज 15 से 40 रन दे सकते हैं। अगर आपको लय हासिल करनी हो तो आप करन को ऊपर बल्लेबाजी करने भेज सकते हैं और वह ऐसा करना भी चाहते हैं। इसके साथ ही वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं तो हमेशा से फायदे की बात होती है। बल्लेबाजों के लिए बाएं हाथ का गेंदबाज हमेशा परेशानी देने वाला होता।"

कर्ण शर्मा से गेंदबाजी के बारे में धोनी ने कहा, "जैसे-जैसे टूर्नमेंट आगे बढ़ेगा वह डेथ ओवर्स फेंकने को लेकर अधिक सहज हो जाएंगे। इसी वजह से हमने सैम से डेथ ओवर्स में बोलिंग नहीं करवाई और शार्दूल व ब्रावो ने ही पारी के अंत में गेंदबाजी की।"

चेन्नई की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और वह छह अंकों के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई हैं। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को आठ विकेट पर 147 रनों पर रोक दिया।

Advertisement

धोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि आखिरकार आपको दो अंक मिले हैं और यह मायने रखता है। टी 20 में कुछ मैच आपके पक्ष में नहीं आते हैं और उसी समय कभी-कभी आप जीत हासिल नहीं करते हैं। लेकिन आज हमने अच्छा प्रदर्शन किया, बल्लेबाजी से भी। यह संभवत: एक अच्छा मैच था और आखिर में हम एक या दो ओवर में बेहतर हो सकते थे, लेकिन यह बहुत अच्छा मैच था।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार