इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सैम कुरेन को लेकर किया ऐसा बड़ा फैसला

Updated: Fri, Sep 28 2018 18:10 IST
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सैम कुरेन को लेकर किया ऐसा बड़ा फैसला Images (Twitter)

28 सितंबर। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन को पहली बार टेस्ट मैच की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया है। ईसीबी ने शुक्रवार को केंद्रीय अनुबंध में शामिल किए गए खिलाड़ियों की एक सूची जारी की जिसमें सैम को पहली बार टेस्ट के लिए केंद्रीय अनुबंध में रखा गया है।

दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS  

हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 272 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन आफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सैम के अलावा जोस बटलर, आदिल राशिद, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स को उनके अच्छे प्रदर्शन के चलते टेस्ट और वनडे के लिए केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है।

चयनकर्ताओं ने इस बार टेस्ट में 10 और वनडे में 13 खिलाड़ियों को 12 महीने की अवधि के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची में रखा है। इसकी शुरुआत अगले महीने एक अक्टूबर से होगी। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें