Sam Konstas: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज सैम कोनस्टास श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार (6 फरवरी) से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। द ऐज की खबर के अनुसार कोनस्टास मंगलवार (4 फरवरी) की रात को वापस ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे और अगले शेफील्ड शील्ड मुकाबले में खेलेंगे। 

Advertisement

बता दें कि भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेलबर्न औऱ सिडनी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद कोनस्टास को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुना गया था। लेकिन सिलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में ट्रैविस हेड को ओपनिंग का मौका दिया। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 242 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की थी। 

Advertisement

हेड की जगह मिडल ऑर्डर में जो जगह खाली हुई थी, उसमें जोश इंग्लिस को डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने शानदार शतक जड़ा।  

19 साल के कोनस्टास 1 पहले टेस्ट के दौरान बीमारी थे, वह मंगलवार को नेट सेशन में शामिल हुए, लेकिन फिर सिडनी लौटने के लिए सामान पैक करने के लिए टीम होटल लौट आए। 

कोनस्टास ने द ऐज से बातचीत में कहा, “ "यही योजना है। उम्मीद है कि मैं पहले मैच (शनिवार को न्यू साउथ वेल्स बनाम क्वींसलैंड के शेफील्ड शील्ड) के लिए वापस आ पाऊंगा,"
हालांकि हेड ने गाले में दूसरे टेस्ट से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि कोनस्टास जून में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ल़ॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ओपनिंग करेंगे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

हेड ने कहा, “ बहुत संभावना है कि मैं मिडल ऑर्डर में वापस आ जाऊँगा और सैम ओपनिंग करेगा।" "लेकिन मुझे खुशी है कि मैं सिलेक्टर नहीं हूँ। जोश ने शानदार शुरुआत की है, खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं, ग्रीनी (कैमरून ग्रीन) फिट होने जा रहा है। इसलिए [उन सभी को] टीम में शामिल करना मुश्किल होगा। मुझे लगता है कि हम यही चाहते हैं। हम एक ऐसी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम चाहते हैं जिसमें शामिल होना मुश्किल हो।”

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार