आईपीएल में खेलना हर युवा खिलाड़ी का सपना बन गया है और कुछ खिलाड़ियों का सपना सच होता है जबकि कुछ का अधूरा रह जाता है लेकिन 26 मार्च, 2024 के दिन एक और युवा खिलाड़ी का आईपीएल में खेलने का सपना साकार हो गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा खिलाड़ी समीर रिज़वी की, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार डेब्यू करके लाइमलाइट लूट ली।

Advertisement

रिज़वी सीएसके की पारी के 19वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर फैंस का मन मोह लिया। उन्होंने ये छ्क्का किसी नए नवेले गेंदबाज़ को नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट स्पिनर कह जाने वाले राशिद खान को लगाया। रिजवी यहीं नहीं रुके और राशिद खान के इसी ओवर में उन्होंने दूसरा छक्का भी जड़ दिया। इस होनहार खिलाड़ी की आतिशी बल्लेबाजी देखकर सीएसके का ड्रेसिंग रूम तो खुश था लेकिन राशिद खान की हवाईयां उड़ी हुई थीं।

Advertisement

रिज़वी ने आउट होने से पहले 6 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाए और ये दिखा दिया कि वो इस प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने आए हैं। अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ते ही उन्होंने अपनी मां (रुख्साना अख्तर) से किया हुआ वादा भी पूरा कर दिखाया। समीर की मां ने खुद एक लोकल चैनल से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि समीर ने उनसे वादा किया था कि जब भी वो आईपीएल में खेलेंगे, वो पहली गेंद पर ही छक्का लगाएंगे।

Also Read: Live Score

आखिरकार रिज़वी ने अपनी मां से वादा पूरा कर दिखाया और पहली झलक देखने के बाद अब ना सिर्फ सीएसके की टीम मैनेजमेंट बल्कि फैंस को भी रिजवी से काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि उनकी काबिलियत देखने के बाद क्या चेन्नई का मैनेजमेंट आगे आने वाले मैचों में उन्हें बल्लेबाजी क्रम में आगे भेजता है या उन्हें आखिरी ओवरों के लिए ही बचाकर रखा जाता है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार