17 फरवरी। राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने स्कूली क्रिकेट में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया है। बीटीआर शील्ड अंडर -14 ग्रुप I, डिवीजन II के मैच में माल्या अदिती इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने नाबाद 211 रनों की पारी केवल 144 गेंद पर खेली। आपको बता दें कि हाल ही में दिसंबर माह में भी समित ने स्कूली क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया था। 

Advertisement

दिसंबर में समित द्रविड़ ने कर्नाटक स्टेट इंटर जोन के अंडर-14 मैच में उनके बल्ले से 250 गेंदों पर 201 रनों की पारी निकली थी। बीटीआर शील्ड अंडर -14  टूर्नामेंट में समित ने 5 मैच में 681 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 2 दोहरा शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया। इतना ही नहीं समित द्रविड़ ने अपनी गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया और 7 विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

बात करें इस मैच की तो समित ने माल्या अदिती इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने नाबाद 211 रनों की पारी जिसके बदौलत उनकी टीम ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 386 रन बनाए जिसके जबाव में श्री कुमारन स्कूल की टीम केवल 110 रन पर आउट हो गई जिससे  माल्या अदिती इंटरनेशनल स्कूल की टीम 267 रनों से जीत हासिल करने में सफल हो गई। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार