समोआ के क्रिकेटर डेरियस विसर (Darius Visser) ने मंगलवार (20 अगस्त) को पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वानूआतू के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप सब रिजनल ईस्ट एशिया पेसिफिक क्वालिफायर के मुकाबले के दौरान एक ओवर में 39 रन बने।

Advertisement

पारी का 15वां ओवर करने आए तेज गेंदबाज नलिन निपिको के खिलाफ विसर ने छह छक्के जड़े, इसमें तीन नो बॉल भी शामिल थी। 

Advertisement

28 साल के विसर ने 62 गेंदों में 132 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 छक्के और 5  चौके जड़े। जिसकी बदौलत समोआ ने वानूआतू को 10 रन से हरा दिया। विसर ने समोआ की पारी के 76 प्रतिशत रन बनाए, उनके बाद कप्तान कैलेब जसमत ने 21 गेंदों में 16 रन की पारी खेली। 

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वानूआतू जीत से सिर्फ 10 रन दूर रह गई। विसर ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया औऱ विरोधी टीम के बल्लेबाज रोनाल्ड तारी को अपना शिकार बनाया। 

समोआ की यह टूर्नामेंट की दूसरी जीत है, पिछले हफ्ते हुए मुकाबले में फिजी को खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की थी। विसर ने उस मैच में 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे औऱ बल्लेबाजी में 12 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए थे। 

इससे पहले टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में बने सबसे ज्य़ादा रन 36 थे। सबसे पहले युवराज सिंह ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर 36 रन बनाए थे।  उनके अलावा यह कारनामा कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दिपेंद्र सिंह ऐरी और रोहित शर्मा/रिंकू सिंह की जोड़ी ने किया था। 

Advertisement

विसर समोआ के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाया है। 

ओवर में ऐसे बने 39 रन

पहली गेंद- छक्का लगा

Advertisement

दूसरी गेंद- छक्का लगा

तीसरी गेंद- छक्का लगा

नो बॉल फेंकी

Advertisement

चौथी गेंद- छक्का लगा

पांचवीं गेंद- जिस पर कोई रन नहीं बना

नो बॉल फेंकी

Advertisement

नो बॉल फेंकी, जिस पर छक्का लगा

छठी गेंद- छक्का लगा
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार