सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल के 37वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उनके गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करके अपने कप्तान का फैसला बिल्कुल सही साबित किया।

Advertisement

हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ संदीप शर्मा ने अपनी टीम के लिए किफायती गेंदबाज़ी करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए। इस दौरान उन्होंने शानदार कैच पकड़कर खतरनाक निकोलस पूरन को पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

निकोलस पूरन ने आउट होने से पहले उसी ओवर में संदीप शर्मा को एक लंबा छक्का भी मारा था लेकिन उसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने एक और तेज़तर्रार शॉट खेला और ऐसा लग रहा था कि संदीप शर्मा गेंद पर हाथ नहीं डालेंगे लेकिन उन्होंने हाथ डाला और गेंद सीधा उनके हाथों में आ गई।

सोशल मीडिया पर संदीप के इस कैच की काफी तारीफ की जा रही है और इस कैच का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। अगर इस मैच की बात करें तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक पंजाब की टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार