श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला और इन्हीं युवा खिलाड़ियों में से एक थे लंबे कद के तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर, जिन्हें तीसरे टी-20 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला। जब उन्हें डेब्यू कैप मिली, तो उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वॉरियर का ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें ये देखा जा सकता है कि जैसे ही उन्हें डेब्यू कैप मिलती है तो वो भावुक हो उठते हैं और टीम के साथी खिलाड़ी उन्हें गले लगाकर बधाई देते हैं। इस दौरान कप्तान शिखर धवन समेत कई खिलाड़ी उनकी पीठ भी थपथपाते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

संदीप को चोटिल नवदीप सैनी (Navdeep Saini) की जगह मौका दिया गया था और उनसे फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन अच्छी गेंदबाज़ी के बावजूद वो अपने डेब्यू मैच में विकेट नहीं ले पाए। वॉरियर ने अपने पहले मैच में तीन ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 23 रन दिए।

आपको बता दें कि केरल में जन्मे संदीप वॉरियर ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में खेले गए 57 मैचों में कुल 186 विकेट चटकाए हैं। वॉरियर घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब डेब्यू करके उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार