एशिया कप 2022 में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनकी कमी साफ खलती हुई दिख रही है। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय गेंदबाज़ी सरेआम एक्सपोज़ होती हुई दिख रही है। 28 वर्षीय बुमराह इस समय चोट से उबरने पर काम कर रहे हैं और अक्टूबर-नवंबर में आगामी 2022 टी 20 विश्व कप के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

Advertisement

हालांकि, एक्शन से दूर रहने के बावजूद बुमराह एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल, हुआ ये कि उनकी पत्नी और टीवी प्रस्तोता संजना गणेशन ने सोमवार (5 सितंबर) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "जसप्रीत, मेरी और जसप्रीत के स्नीकर्स की बस एक प्यारी सी थ्रोबैक तस्वीर।"

Advertisement

उनकी इस पोस्ट में बुमराह की तस्वीर देखकर कई फैंस ने उनको मिस करने को लेकर रिएक्शन दिए लेकिन इस दौरान एक यूजर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार से काफी गुस्से में था जिसके चलते उसने संजना की इस पोस्ट पर एक भद्दा कमेंट कर दिया। इस ट्रोलर ने बुमराह को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन पत्नी संजना, जो आमतौर पर ट्रोलर्स को जवाब नहीं देती इस बार खुद को नहीं रोक पाई और इस ट्रोलर को करारा जवाब दिया।

संजना ने अपना गुस्सा दिखाते हुए जवाब दिया, "थ्रोबैक फोटो है दिखता नहीं है क्या, चोमू आदमी।' संजना का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही लूट रहा है और फैंस इस ट्रोलर को जमकर सबक सिखा रहे हैं।

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

Advertisement

हालांकि, फैंस अब जल्द से जल्द बुमराह के फिट होने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि एशिया कप में भारतीय गेंदबाज़ी का जो हाल हो रहा है अगर बुमराह की टीम में वापसी नहीं हुई तो इस टीम की गेंदबाज़ी राम भरोसे ही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार