IPL 2024 में बीते शनिवार (13 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) चोटिल होने के कारण नहीं खेल सके, ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि पंजाब किंग्स को जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) लीड करेंगे। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ, जब टॉस के लिए दोनों टीमों के कैप्टन मैदान पर आए तब वहां PBKS के कप्तान के तौर पर सैम करन मौजूद थे। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिरकार बीच टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स का उपकप्तान कैसे बदल गया।

Advertisement

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि जितेश शर्मा भले ही टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कैप्टन फोटोशूट में पंजाब किंग्स की रिप्रेजेंट करते दिखे थे, लेकिन सच तो ये है कि वो पंजाब किंग्स के उपकप्तान भी नहीं हैं।

Advertisement

जी हां, पंजाब किंग्स के हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट संजय बांगर ने खुद इसका खुलासा किया है। इस पर बात करते हुए संजय बांगर बोले, 'जितेश शर्मा टीम के उपकप्तान नहीं थे। फैंस को लगा कि वह उपकप्तान हैं। क्योंकि वह टूर्नामेंट के शुरुआत में कप्तानों के सेमिनार में गए थे। हालांकि सैम करन ही हमेशा से टीम के उपकप्तान थे। उन्होंने पिछले साल भी टीम की कप्तानी की थी।'

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जब जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स को सभी टीमों के कप्तानों से साथ फोटोशूट में रिप्रेजेंट किया था तब आईपीएल के आधिकारिक अकाउंट से फोटोशूट की तस्वीरें साझा करते हुए जितेश को पंजाब किंग्स का उपकप्तान कहा गया था। शिखर धवन ने तबीयत ठीक ना होने के कारण ये फोटोशूट मिस किया था, वहीं सैम करन थोड़ी देरी से टीम से जुड़े थे जिस वजह से वो ट्रेनिंग करना चाहते थे और फोटोशूट में नहीं जा पाए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार