‘मुझे लगा विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा भी कप्तानी कीरोन पोलार्ड को सौंप देंगे'

Updated: Thu, Apr 14 2022 18:16 IST
Cricket Image for Sanjay Manjrekar On Mumbai Indians captain Rohit Sharma (Rohit Sharma)

Sanjay Manjrekar Controversial Statement On Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। आईपीएल 2022 में हिटमैन का जादू नहीं चल पा रहा है और फिलहाल MI की टीम 5 मुकाबलों में 5 हार के साथ अंकतालिका में सबसे बॉटम यानी 10वें नंबर पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने भी हिटमैन की कप्तानी पर तंज कसते हुए बड़ी बात कही है।

एक जाने माने वेब पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा, 'मेरा मानना है कि टीम में अब भी कीरोन पोलार्ड की अहमियत बहुत ज्यादा है। सीजन की शुरुआत से पहले मुझे लगा था कि रोहित शर्मा भी विराट कोहली की तरह ही कप्तानी छोड़ देंगे और टीम में सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। मुझे लगा कि वो कीरोन पोलार्ड को कप्तानी सौंपेगे। पोलार्ड बेहतरीन कप्तान हैं।'

संजय मांजरेकर यहीं नहीं रुके उन्होंने रोहित पर आगे और तंज कसते हुए कहा, 'पिछले 3-4 सीजन से रोहित का रिकॉर्ड ऐसा ही रहा है। औसत 30 से कम और स्ट्राइक रेट में भी गिरावट। रोहित जब भारत के लिए खेलते हैं तब उनके आंकड़े बदल जाते हैं क्योंकि तब वो केवल अपने बारे में सोचते हैं टीम के बारे में कम सोचते हैं।'

संजय मांजरेकर ने कहा, 'पोलार्ड में अब भी क्षमता है। वह लंबे छक्के लगा सकते हैं। वो दबाव वाले मैच में अपना योगदान दे सकते हैं। जब पोलार्ड अपना सामान्य काम कर रहे होते हैं तो वो टीम के लिए बेहतर होता है।' बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि संजय मांजरेकर ने किसी भारतीय खिलाड़ी पर तंज कसा हो। इससे पहले संजय मांजरेकर और रवींद्र जडेजा के बीच हुए विवाद ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Also Read: कुलदीप यादव: 'ना तो तुम्हारी बॉडी है ना ही हाइट, स्पिनर बनो तेज गेंदबाज नहीं'

वहीं अगर रोहित शर्मा की बात करें तो आईपीएल 2022 कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों के लिहाज से हिटमैन के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। रोहित शर्मा ने अब तक खेले गए 5 आईपीएल मैचों में 21.60 के औसत और 133.33 के स्ट्राइक रेट से महज 108 रन ही बनाए हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें