हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय सक्वॉड के एक अनिवार्य हिस्से के रूप में उभरे हैं। पिछले कुछ सालों में जडेजा एक शानदार बल्लेबाज बनकर उभरे हैं और फील्डिंग में तो वो ऊंचे मानकों को बनाए ही हुए हैं। जडेजा की गेंदबाजी भी ठीक-ठाक ही रही है। ठीकठाक हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एकदिवसीय और टी20 इंटरनेशनल में जरूरत पड़ने पर वह कारगर साबित नहीं हुए हैं।

Advertisement

इसी मुद्दे की ओर इशारा करते हुए, भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि ऑलराउंडर जडेजा को चयनकर्ताओं को यह दिखाने की जरूरत है कि वो नंबर 6 या 7 पर दिनेश कार्तिक या हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं। स्पोर्ट्स 18 पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने खुलकर जडेजा के बारे में बातचीत की है।

Advertisement

संजय मांजरेकर ने कहा, 'अगर वो एक बैटिंग ऑलराउंडर बनने जा रहे हैं, तो उसे यह दिखाना होगा कि वह दिनेश कार्तिक जैसे फिनिशर को रिप्लेस कर सकते हैं। जिसके नंबर 6 या नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने की संभावना है, या हार्दिक जैसा कोई व्यक्ति है। पांड्या नंबर 6 पर बैटिंग करते हैं।'

संजय मांजरेकर ने आगे कहा, 'रवींद्र जडेजा खुद जानते हैं कि टीम में प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा है। इसलिए यह वास्तव में जडेजा के बारे में है जो अब चयनकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहेंगी कि वो गेंदबाजी ऑलराउंडर या बल्लेबाजी ऑलराउंडर बनने जा रहे हैं। उसी के आधार पर टीम में उनकी जगह तय की जाएगी। यदि वह एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं तो उन्हें टीम मैनेजमेंट को यह विश्वास दिलाना होगा कि वह दूसरे विकल्प के रूप में अक्षर पटेल से बेहतर हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार