12 अक्टूबर। विजय हजारे ट्रॉफी 2019 में केरल की तरफ से खेलते हुए संजू सैमसन ने गोवा के खिलाफ कमाल कर दिया है। संजू सैमसन ने गोवा के खिलाफ दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया।  लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले संजू सैमसन भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

संजू सैमसन से पहले ऐसा कमाल का कारनामा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा (2 दफा), कर्ण कौशल ने किया है। केरल के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने 212 रनों की नाबाद पारी खेली। विजय हजारे ट्रॉफी में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा जमाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है। सैमसन ने 129 गेंद पर 212 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 12 छक्के और 21 चौके शामिल रहे।

Advertisement

संजू सैमसन के अलावा सचिन बेवी ने भी शतकीय पारी खेली। सचिन बेवी ने 127 रनों की पारी खेली।  संजू सैमसन की रिकोर्डतोड़ पारी के दम पर केरल ने गोवा के खिलाफ 50 ओवर में 3 विकेट पर 377 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार