Sanju Samson Record: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने रविवार, 08 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के खिलाफ भारतीय टीम की इनिंग के पहले ओवर में 7 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया और दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए है।
MS Dhoni वाली खास लिस्ट में हुए शामिल: 31 वर्षीय संजू सैमसन भारत के लिए अब T20I में सिर्फ ऐसे दूसरे विकेटकीपर बैटर बन गए हैं जिन्होंने 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। गौरतलब है कि उनसे पहले सिर्फ महान महेंद्र सिंह धोनी ही टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए बतौर विकेटकीपर ये कारनामा कर पाए थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान 98 टी20 इंटरनेशनल खेले और 1617 रन बनाए।
इतना ही नहीं, इसके अलावा संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए पहले ओवर में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। गौर करें कि उन्होंने 157.14 की स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए और विराट कोहली को पीछे छोड़कर ये पायदान हासिल किया।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व कैप्टन रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए पहले ओवर में 96 रन बनाए हैं।
बताते चलें कि ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम अपनी इनिंग के शुरुआती छह ओवर में बिना कोई विकेट खोए 92 रन बना चुकी है। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।