India vs New Zealand 1st T20I Stats Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए, जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली। 

जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। यह टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में भारत का सबसे बड़ा तेज है। प्लेयर ऑफ द मैच रहे संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। 

भुवनेश्वर का कमाल

भुवनेश्वर कुमार ने टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट गेंद (पूर्ण सदस्य देश) डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज टिम साउदी (679 गेंद) को पीछे छोड़ा है। 

T20I पावरप्ले में सबसे ज़्यादा डॉट गेंदें (पूर्ण सदस्य टीमें)

680 - भुवनेश्वर कुमार*

679 - टिम साउदी

674 - रिचर्ड नगारवा

625 - शाहीन अफरीदी

614 - बी मुज़राबानी

576 - अर्शदीप सिंह

569 - जसप्रीत बुमराह

अर्शदीप का शतक

अर्शदीप सिंह 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने 159 मैच खेले हैं। 

भारत के लिए सर्वाधिक T20I मैच

159 - रोहित शर्मा

138 - हार्दिक पंड्या

125-विराट कोहली

113- सूर्यकुमार यादव

113 - अक्षर पटेल*

100-जसप्रीत बुमराह

100 – अर्शदीप सिंह 

98 - एमएस धोनी

पहली बार हुआ ऐसा

भारत के लिए इस मुकाबले में सभी गेंदबाज अक्षर पटेल (51 रन), भुवनेश्वर कुमार (49 रन), अर्शदीप सिंह (45 रन), मयंक यादव (40 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (40 रन) महंगे साबित हुए। पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टी-20 इंटरनेशनल में भारत के पांच गेंदबाजों ने 40 या उससे ज्यादा रन लुटाए हैं।

अभिषेक के अनोखे रिकॉर्ड

अभिषेक ने न्यूजीलैंड के लिए पारी का पहला ओवर करने आए तेज गेंदबाज मैट हेनरी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।  इसके साथ ही अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह सातवीं बार है जब टी-20 इंटरनेशनल में छक्का जड़कर उन्होंने पारी की शुरूआत की है। 

टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी अभिषेक टॉप पर पहुंच गए हैं। अब पावरप्ले में अभिषेक के 99 छक्के हो गए हैं औऱ इस लिस्ट में उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा। 

सैमसन का कमाल रिकॉर्ड

Also Read: LIVE Cricket Score

बतौर विकेटकीपर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सातवीं बार सैमसन ने यह कारनामा कर जोस बटलर (6 बार) को पछाड़ा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार