12 जुलाई। गौरतलब है कि यो- यो टेस्ट में रायडू और संजू सैमसन फेल हो गए थे जिसके कारण दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड नहीं जा सके। वहीं दूसरी ओर फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।

Advertisement

संजू सैमसन ने एक बार फिर यो- यो टेस्ट दिया और पास कर गए हैं। आपको बता दें कि पहले यो- यो टेस्ट में फेल होने के कारण संजू सैमसन भारत ए टीम के साथ इंग्लैंड नहीं जा पाए थे।

Advertisement

लेकिन इस झटके के बाद भी सैमसन ने हिम्मत नहीं हारी और 4 हफ्ते कड़ी मेहनत करने के बाद दुबारा यो- यो टेस्ट दी और पास करने में सफल रहे।

जानिए यो- यो टेस्ट में कितना स्कोर संजू सैमसन ने हासिल किया। ►

 

जब संजू सैमसन ने पहली बार यो- यो टेस्ट दिया था तो उस दौरान उनका स्कोर 15.6 था जिसके कारण 4 पॉइंट नहीं आने के कारण टेस्ट में फेल हो गए थे। 

Advertisement

इस बार संजू सैमसन ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ 15.6 से स्कोर 17.3 कर लिया है। संजू ने इंस्टाग्राम पर खुद इस बात को फैन्स के साथ शेयर किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार