संजू सैमसन ने सोमवार (18 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। संजू ने इस मुकाबले में भले ही सिर्फ 27 रन बनाए, लेकिन उनकी यह छोटी पारी भी इतिहास रचने के लिए काफी रही।

Advertisement

इस मैच में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दिलाते हुए सिर्फ 13 गेंदों में 27 रन ठोक दिए। 

Advertisement

हालांकि संजू ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने एक बड़ा इतिहास रच दिया। संजू सैमसन अब IPL इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। धोनी ने IPL 2013 में 16 पारियों में 461 रन बनाए थे। वहीं संजू ने सिर्फ 13 पारियों में ही इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।  IPL 2026 में संजू सैमसन अब तक 13 पारियों में 477 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 47.7 और स्ट्राइक रेट 166.2 का रहा है और वह इस सीजन CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

इतना ही नहीं, IPL इतिहास में सिर्फ तीन विकेटकीपर बल्लेबाज ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने CSK के लिए किसी एक सीजन में 100 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस खास लिस्ट में अब महेंद्र सिंह धोनी और पार्थिव पटेल के साथ संजू सैमसन का नाम भी शामिल हो गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रन की अहम पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार