India vs Oman Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शुक्रवार (19 सितंबर) को ओमान के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया।

Advertisement

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे सैमसन ने 45 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के जड़े।  इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर

संजू सैमसन बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 50 पचास स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। वह टी-20 एशिया कप में अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी हन गए हैं। 

धोनी की कर ली बराबरी

सैमसन बतौर भारतीय बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से आठवें नंबर पर आ गए हैं। सैमसन के अब 45 मैच की 39 पारियों में 52 छक्के हो गए हैं, वहीं धोनी के नाम 98 मैच की 85 पारियों में 52 छक्के दर्ज है। 

Advertisement

इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सैमसन अब धोनी के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के 350 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मौजूदा टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में सैमसन को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार