नेपियर में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें इस मैच के लिए तो टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिलेंगे और संजू सैमसन उन्हें खेलते दिखेंगे। हालांकि, हार्दिक पांड्या ने इस मैच में एक बदलाव किया लेकिन संजू का नाम एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में नहीं था।

Advertisement

संजू के फैंस उन्हें मौका ना दिए जाने से काफी खफा हैं और वो सोशल मीडिया पर आंदोलन कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि अगर आपने संजू को खिलाना ही नहीं है तो उन्हें किसी टूर पर लेकर ही क्यों जाते हैं। वहीं, एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर आपने संजू को नहीं खिलाना तो उन्हें रिटायरमेंट लेने दो और बाकी लीग्स में खेलने दो।

Advertisement

फिलहाल संजू सैमसन को जिस तरह से इग्नोर किया जा रहा है उससे भारतीय फैंस बिल्कुल खुश नहीं हैं। वहीं, रवि शास्त्री ने भी संजू को ज्यादा मौके दिए जाने की बात कही है। उनका कहना है कि संजू को खिलाना चाहिए और कम से कम 10 मैच देने चाहिए फिर चाहे उसके लिए किसी दूसरे खिलाड़ी को ही बाहर क्यों ना बिठाना पड़े। ऐसे में संजू का दर्द कब खत्म होगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इतना तय है कि अगर संजू को मौका मिलने पर वो ना परफॉर्म कर पाए तो उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है।

आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर फैंस किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार