India Probable XI For 5th T20I vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (IND vs SA 5th T20) शुक्रवार, 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है।

Advertisement

शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस: भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल के पैर में चोट लगी हुई है यही वज़ह है अहमदाबाद टी20 मुकाबले में वो मेजबान टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। शुभमन गिल अपनी इसी चोट के कारण लखनऊ टी20 मुकाबले से बाहर हो गए थे। वो मौजूदा समय में अपनी फॉर्म से भी जूझ रहे हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले तीन मैचों में सिर्फ 32 रन बना पाए हैं।

Advertisement

संजू सैमसन की वापसी: शुभमन गिल अगर अहमदाबाद टी20 नहीं खेलते तो ऐसे में भारतीय प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन की एंट्री हो सकती है। 31 साल का ये बल्लेबाज़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में गज़ब का रिकॉर्ड रखता है और सिर्फ 4 मैचों में 72 की औसत से 216 रन बना चुका है। इस दौरान उन्होंने 194 की स्ट्राइक रेट से तूफानी बैटिंग की और दो शतक भी ठोके। जान लें की वो भारत के लिए 51 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 995 रन बनाए हैं।

जसप्रीत बुमराह पर नहीं आई अपडेट: भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह मौजूदा टी20 सीरीज के बीच अचानक निजी कारणों की वज़ह से अपने घर लौट गए थे और फिलहाल टीम में उनकी उपलब्धता पर कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में एक बार फिर हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। 

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा/जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

भारतीय टीम का पूरा टी20 स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीका का पूरा टी20 स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, लूथो सिपाम्ला, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार