भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है लेकिन इस सीरीज के लिए अंतिम समय पर केएल राहुल की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है। राहुल को स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन कोविड-19 पॉजिटिव होने के चलते वो समय पर रिकवर नहीं हो पाए और अब अंतिम समय पर संजू सैमसन को टीम में शामिल कर लिया गया।

Advertisement

संजू पहले टी-20 की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, ये तो वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल संजू सैमसन किसी और वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। संजू ने इंसानियत की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसको जानने के बाद फैंस उनके मुरीद हो गए हैं।

Advertisement

दरअसल, एक पत्रकार ने लाइव आकर संजू की दरियादिली की कहानी सुनाई। इस पत्रकार ने बताया, 'हमने वैसे तो कई क्रिकेटर देखे हैं जो आपको हाथ हिलाकर चले जाते हैं। जब इंटरव्यू मांगो तो वो इंटरव्यू भी दे देते हैं लेकिन यहां पर संजू की बात करना चाहूंगा, वो मेरे साथ यहां खड़े हुए थे और बातों ही बातों में मैंने उनसे कहा कि यार दूसरा टी-20 यहां से काफी दूर खेला जाएगा जो कि लगभग 1 घंटे की दूरी पर होगा। मुझे तो पता ही नहीं था कि इतना दूर होगा, मुझे तो काफी दिक्कत होगा जाने में लेकिन तभी संजू ने कहा कि आप हमारे साथ आ जाइए।'

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि वो मज़ाक कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं यार क्या बात कर रहे हो, आप नहीं आ सकते हो क्या। बड़ी मासूमियत से उन्होंने कहा। फिर बोले कि आप यहां से मैच कवर कर रहे हैं या इंडिया से आए हैं। मैं  उनकी बातें सुनकर मुरीद हो गया।' इस पत्रकार की बातें अगर आप दिल से सुनेंगे तो आप भी संजू सैमसन के फैन हो जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार