Sanju Samson Likely To Replace Suryakumar Yadav As T20I Captain: भारतीय क्रिकेट टीम जून-जुलाई के महीने में आयरलैंड और इंग्लैंड का टूर करने वाली है। इस टूर के लिए टी20 टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय चयनकर्ता एक नया कैप्टन तलाश कर रहे हैं जिसकी रेस में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के बाद अब संजू सैमसन (Sanju Samson) का नाम शामिल हो गया है।
दैनिग जागरण की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव को कैप्टेंसी के पद से हटाया जाता है तो ऐसे में चयनकर्ता 31 साल के संजू सैमसन को ये जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। वो श्रेयस अय्यर से कैप्टेंसी की रेस में आगे हैं, क्योंकि वो बीते लंबे समय से भारत की टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा अगर भारतीय चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को एक आखिरी मौका देते हैं तो वो आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर कैप्टन होंगे, वहीं संजू सैमसन को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
बताते चलें कि ये विकेटकीपर बैटर भारत के लिए अब तक 62 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है जिसमें उन्होंने 28.55 की औसत और 156.83 की स्ट्राइक रेट से 1,399 रन बनाए हैं। खास बात तो ये है कि इस दौरान उन्होंने तीन शतक और छह अर्धशतक ठोके हैं। वो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम का अहम हिस्सा थे और उन्होंने 5 मैचों में 80.25 की औसत और लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए थे।
ये भी जान लीजिए कि श्रेयस अय्यर भी भारतीय टी20 टीम के कैप्टन बनने के बड़े दावेदार हैं। उन्होंने BCCI चयनकर्ताओं को हर बार अपनी कैप्टेंसी और बैटिंग से प्रभावित किया है। उनकी अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL का खिताब जीता है और दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमें फाइनल तक पहुंची। इसके अलावा उन्होंने भारत के सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार अपनी बैटिंग और कैप्टेंसी से धमाल मचाकर दिल जीता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर सूर्यकुमार यादव की तो BCCI के चयनकर्ता उनकी खराब फॉर्म से काफी निराश हैं। उन्होंने टीम इंडिया का कैप्टन बनने के बाद से अब तक 45 मैचों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं। इसके बाद रिपोर्ट्स के अनुसार SKY टी20 वर्ल्ड कप के दौरान से ही अपनी दाहिनी कलाई पर भारी टेपिंग बांधकर खेल रहे हैं और इस चोट से उनका खेल भी प्रभावित हुआ है। भारतीय चयनकर्ताओं ने इस पर भी अपना ध्यान बनाकर रखा है और वो इसे नज़रअंदाज़ करने के मूड में नहीं हैं।