श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम न्यूजीलैंड के टूर (India Tour of New Zealand) पर पांच मैचों की सीरीज (NZ vs IND T20) खेलेगी। ये टी20 सीरीज गुरुवार, 22 अक्टूबर से शुरू होगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत के उन तीन खिलाड़ियों के नाम, जिन पर खुद को साबित करना का दबाव होगा। अगर वो न्यूजीलैंड टूर पर अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाते, तो स्क्वाड से जगह खो सकते हैं।

संजू सैमसन (Sanju Samson): हमारी लिस्ट में पहला नाम विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन हैं। वो 2026 टी20 वर्ल्ड कप के हीरो थे, लेकिन इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद से उन्होंने लगातार ही खराब प्रदर्शन किया है। संजू ने World Cup के बाद से 15 मैच खेले और सिर्फ 4 मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान वो 7 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। संजू का T20I औसत गिरकर 27 के करीब पहुंच गया है। वो न्यूजीलैंड टूर पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाते हैं, तो उन्हें टी20 स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है।

मयंक यादव (Mayank Yadav): हमारी लिस्ट में दूसरा नाम तेज गेंदबाज़ मयंक यादव है। वो 150 kph की रफ्तार से बॉल डालते हैं और उन पर सेलेक्टर्स ने काफी भरोसा दिखाया है। इन सब के बावजूद मयंक को न्यूजीलैंड टूर पर खुद को साबित करने का दबाव होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मयंक यादव वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 4 मैचों में 10.80 की महंगी इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की और सिर्फ 4 विकेट झटके।

बताते चलें कि मयंक यादव को जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज़ के ऊपर टी20 टीम में जगह दी गई है। उन्होंने अब तक 10 टी20 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। Indian T20I Squad में जगह फिक्स करने के लिए उन्हें न्यूजीलैंड टूर पर अपनी गेंदबाजी से बड़ा धमाका करना पड़ेगा।

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav): भारतीय अनुभवी स्पिनर कुलदीव यादव, वो आखिरी खिलाड़ी हैं, जो कि हमारी लिस्ट में मौजूद हैं। कुलदीप के लिए भी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज बेहद अहम रहेगी। उनके लिए भी वेस्टइंडीज टी20 सीरीज बिल्कुल अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने 2 मैचों में 10.75 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके महज़ सिर्फ 3 विकेट झटके थे। इसके बाद उन्हें प्लेइंग XI से ड्रॉप कर दिया गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

सबसे जरूरी बात, भारतीय टी20 टीम में वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो गई है। ऐसे में अब कुलदीप को शायद कम ही मौके मिलेंगे। यही वज़ह है उन्हें अपनी जगह बचाने के लिए अतिरिक्त दवाब रहेगा। गौरतलब है कि कुलदीप ने 56 टी20 इंटरनेशनल में 98 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार