इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होगा जिसके लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ खेलेगी। गौरतलब है कि इस रोमांचक टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले CSK के नए खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आखिरी अपना दिल खोला है और ये बता ही दिया है कि उन्होंने आखिरकार क्यों अपनी पिछली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने का फैसला किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हाल ही में संजू सैमसन केरल के तिरुवनंतपुरम में एक इवेंट में नज़र आए जहां पर ही उन्होंने ये खुलासा किया। वो बोले, "यह पहली बार है जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है। अगर अब भी हमारा सामना उनसे होता है, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलूंगा।" 

Advertisement

गौरतलब है कि संजू सैमसन ने साल 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और तब उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने ही अपनी टीम में जगह दी थी। इसके बाद जब RR दो साल (2016-17) के लिए सस्पेंड हुई तब संजू दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने। हालांकि इसके बाद साल 2018 में एक बार फिर उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी स्क्वाड में शामिल किया और फिर साल 2021 में तो उन्हें कैप्टेंसी की पॉजिशन तक दे दी।

बता दें कि संजू सैमसन अब तक आईपीएल में कुल 177 मुकाबले खेल चुके हैं और उन्होंने इस दौरान 30.95 की औसत और 139.05 की स्ट्राइक रेट से 4704 रन बनाए हैं। संजू को IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से पूरे 18 करोड़ में खरीदा है।

गौर करें कि मौजूदा समय में वो बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ 5 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन बनाए। ऐसे में CSK फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वो अपनी ये घातक फॉर्म बरकरार रखे और चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी जितवाने में अहम भूमिका निभाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: एमएस धोनी (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्कस।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार