22 सितम्बर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जानें वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुरूआती दो मैचों के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने एक हैरान करने वाला फैसला लेते हुए संजू सैमसन को टीम में नहीं चुना है।

Advertisement

भारतीय टीम में संजू सैमसन को ना देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि वर्ल्ड कप टीम में उनका सेलेक्शन पहले ही नहीं हुआ है और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका चयन ना होना ये दिखाता है कि चयनकर्ता फिलहाल उनके बारे में विचार भी नहीं कर रहे हैं। भारतीय टीम से दरकिनार किए जाने के बाद संजू सैमसन ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

Advertisement

इस निराशा के जवाब में, सैमसन ने फेसबुक पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया, जिसमें एक मुस्कुराता हुआ इमोजी था। संजू सैमसन का सिर्फ ये इमोजी पोस्ट करना बताता है कि वो इस बुरे वक्त में भी हंसना सीख रहे हैं। वहीं, प्रशंसक भी उनका लगातार समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने संजू की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई, आपने अब तक जो हासिल किया है उस पर गर्व करो।"

Also Read: Live Score

यूजर्स के अलावा कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी संजू सैमसन को लेकर पोस्ट किया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी रिएक्शन दिया है। पठान ने कहा है कि अगर वो संजू सैमसन की जगह होते तो इस समय बहुत निराश होते। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "अगर मैं अभी संजू सैमसन की जगह पर होता, तो मुझे बहुत निराशा होती।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार