पुणे, 10 जनवरी| श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि दूसरे मैच में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।

Advertisement

इस मैच को जीत भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी तो वहीं श्रीलंका की कोशिश सीरीज बराबरी पर खत्म करने की होगी।

Advertisement

भारत ने तीन बदलाव किए हैं। संजू सैमसन को आखिरकार मौका मिला है। वह ऋषभ पंत के स्थान पर टीम में आए हैं। कुलदीप यादव और शिवम दुबे के स्थान पर युजवेंद्र चहल और मनीष पांडे को टीम में जगह मिली है।

श्रीलंका ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। एंजेलो मैथ्यूज और लक्षण संदकाना को टीम में जगह मिली है।

टीमें:

भारत : शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), दनुष्का गुनाथिलाका, अविष्का फर्नाडो, कुशल परेरा, ओसादा फर्नाडो, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, लक्षण संदकाना, वानिंदु हासारांगा, लाहिरू कुमारा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार