आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं और अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए वो कई यादगार पारियां खेल चुके हैं। हालांकि, पिछले सीज़न में भी उन्होंने शानदार आगाज़ किया था लेकिन उस आगाज़ को वो अंज़ाम तक नहीं पहुंचा सके।

Advertisement

अपने प्रदर्शन में निरंतरता के कारण कई बार संजू पर सवाल उठाए गए हैं लेकिन अब टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस युवा खिलाड़ी को विराट कोहली की राह पर चलने के लिए कहा है। शास्त्री का कहना है कि संजू सैमसन 10 साल बाद भी वही गलतियां नहीं कर सकता है।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा, “जब मैं इस सीजन में उन्हें देखता हूं, तो मुझे इस बार वो शांत लग रहे हैं। उनमें काफी परिपक्वता आ गई है। मुझे बस ये लग रहा है कि इस साल उनका प्रदर्शन अच्छा हो सकता है। मुझे लगता है कि वो इस सीजन में और रन बनाएंगे। इस बार उसके चारों ओर एक ऐसी टीम है जो उसे आराम महसूस कराएगी और वो अपना स्वाभाविक खेल खेल सकता है।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "वो लंबे समय से भारतीय टीम के आसपास रहा है। आप 10 साल बाद वही गलती नहीं कर सकते और 20-25 पर आउट नहीं हो सकते। ये वो जगह है जहां कोहली कहीं अधिक परिपक्व, अनुशासित और नियंत्रण में हैं और इसलिए बड़े स्कोर बनाने में भी सफल रहे हैं। अगर संजू इसे अपने खेल में शामिल कर लेता है, तो वो भी विपक्षी टीम पर हावी हो सकता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार