चेन्नई सुपर किंग्स(CSK)  के ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मंगलवार (14 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में 32 गेंदों में 150 की स्ट्राईक रेट से 48 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े। सैमसन इस मुकाबले में चेन्नई के टॉप स्कोरर रहे। 

Advertisement

धोनी को छोड़ा पीछे

Advertisement

सैमसन आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा बार टीम का टॉप स्कोरर रहने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह 24वीं बार है जब विकेटकीपर के तौर पर खेलते हुए सैमसन 24वीं बार टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक (24) की बराबरी की और एमएस धोनी (23) को पीछे छोड़ा। 

केएल राहुल की बराबरी

आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा बार 30 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। यह 46वीं बार है जब उन्होंने इस रोल में 30 से ज्यादा रन की पारी खेली है। इस लिस्ट में उन्होंने केएल राहुल की बराबरी की और एमएस धोनी (66) टॉप पर हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को 32 रन से हरा दिया। पांच मैच में यह चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है और पांच मैच बाद भी कोलकाता अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है। 

Advertisement

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। सैमसन के अलावा अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन और आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में कोलकाता 7 विकेट गवाकर 160 रन ही बना सकी। रमनदीप सिंह ने 23 गेंदों में 35 रन और रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 28 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन का योगदान दिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार