टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम ओवर में सिंगल नहीं लेने के फैसले को सही करार दिया है। पंजाब ने राजस्थान को 222 रनों का लक्ष्य दिया था और सैमसन ने 119 रनों की पारी खेल इस मुकाबले को रोमांचक बना दिया था।

Advertisement

राजस्थान की पारी के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस मोरिस को सिंगल नहीं दिया और अंतिम गेंद पर ऊंचा शॉट खेला लेकिन दीपक हुडा ने कैच पकड़ा लिया और राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी थी। सैमसन के सिंगल नहीं देने के फैसले पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन मांजरेकर ने कहा कि सैमसन ने सिंगल नहीं लेकर सही फैसला लिया।

मांजरेकर ने इएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "सैमसन ने सही फैसला लिया क्योंकि मेरे ख्याल से उस वक्त यही सही संभावना थी। सैमसन ने अंतिम गेंद पर छक्का मारने की कोशिश की। मोरिस के चौका लगाने से अच्छा छक्का लगाने की कोशिश करना था।"

उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से सैमसन ने अच्छा फैसला लिया और उन्होंने छक्का मारने की भी कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से वह आउट हो गए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार