आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर्स ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन मिडल ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश के रनरेट पर लगाम लगा दी।

Advertisement

इस मैच में बल्ले और गेंद के अलावा स्टैंड में एक शख्स को देखकर भी फैंस जोश में आ गए। दरअसल, पुणे में हो रहे इस मैच को देखने के लिए सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी पहुंची और उन्हें स्टैंड्स में देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर मज़े लेने शुरू कर दिए। कुछ फैंस ने शुभमन गिल का नाम लेकर वीडियो और मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए।

Advertisement

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि सारा और शुभमन के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कई तरह की अफवाहें चलती रहती हैं और यही कारण है कि सारा को स्टैंड में देखकर फैंस को एक और मौका मिल गया। फिलहाल कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें सारा को स्टैंड में बैठे हुए देखा जा सकता है। आइए देखते हैं कि फैंस सारा को स्टेडियम में देखकर किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार