भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 मैच को देखने के लिए कई सेलिब्रिटीज़ भी अमेरिका पहुंच चुके हैं और इस कड़ी में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच को देखने के लिए अमेरिका पहुंच गई हैं। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान स्टेडियम में अक्सर देखे जाने के बाद, सारा अब इस बहुप्रतीक्षित मैच में भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं।

Advertisement

इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सारा कुछ सहेलियों के साथ स्टेडियम की ओर जा रही होती हैं। इस दौरान वो फोन पर किसी से बात भी करते दिखीं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

सारा के अलावा रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी सहित अन्य स्टार खिलाड़ियों की पत्नियां भी टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में दिख सकती हैं। सारा को वनडे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान कई बार स्टेडियम में देखा गया था औऱ कुछ लोगों ने तो उन्हें टीम इंडिया का लक्की चार्म भी कह दिया था।

इतना ही नहीं, न्यूयॉर्क में सारा की मौजूदगी ने एक बार फिर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि गिल भारतीय टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर हैं और 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फैंस पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। कई मौकों पर साथ देखे जाने के बावजूद न तो सारा और न ही गिल ने इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी की है।

Also Read: Live Score

जैसे-जैसे भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच के लिए तैयार हो रही है, सभी की निगाहें सारा तेंदुलकर पर होंगी, उम्मीद है कि उनका समर्थन टीम के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। फैंस उन्हें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत के लिए चीयर करते हुए स्टैंड में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार